फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Sun, 08 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कालेज में चल रहे जिला विज्ञान महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए 38 बाल वैज्ञानिक चयनित हुए। विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में किरन धारियाल ने पहला और शुभम भट्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम प्रोजेक्ट में मुकेश, दीपक की टीम पहले और जगदीश, हिमानी की टीम दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता मल्लिकार्जुन स्कूल ने जीती।
विज्ञापन

जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने बताया कि जूनियर वर्ग में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में गरिमा मेहता, रिशिका चंद, संसाधन प्रबंधन में नितेश रावल, बृजेश नाथ, उद्योग में चिराग धामी, विनोद कार्की, कृषि खाद्य सुरक्षा में पंकज सिंह, तरवीन, आपदा प्रबंधन में दीपा चंद, अभिषेक और गणित विषय में रोहित गुरुरानी, ललिता ने जीत हासिल की। सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी के स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता विषय में पवन कुमार, रुचि पंत, संसाधन प्रबंधन में मनीष टम्टा, हर्षित भट्ट, उद्योग में दीपक कुमार, मनीषा भट्ट, कृषि खाद्य सुरक्षा में सौरभ चंद्र जोशी, काजल, आपदा प्रबंधन में सुरेद्र वर्मा, किरन बोरा और गणित विषय में मानसी गुरुरानी, प्रीति ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें