आम बजट में बीपीएल और अंत्योदय परिवारों के लिए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन की घोषणा कर केंद्र सरकार ने गरीबों को लुभाने वाला काम किया है। जिले में बीपीएल परिवारों की संख्या 25066 और अंत्योदय परिवारों की संख्या 10933 है। सरकार की योजना से जिले के 35999 परिवारों को खाना बनाने के लिए गैस का कनेक्शन मिल जाएगा। बजट में दी गई इस व्यवस्था के बारे में हालांकि अभी गरीब परिवारों को जानकारी नहीं है लेकिन वह कहते हैं कि यदि यह फैसला हुआ है तो स्वागतयोग्य है। इससे गरीब को भी आसानी हो जाएगी।
फकीर राम को भी मिल जाएगी रसोईगैस
डीडीहाट। डीडीहाट के धनियाखान गांव निवासी फकीर राम के पास रसोईगैस का कनेक्शन नहीं है। वह कहते हैं कि इतना पैसा नहीं था कि गैस का कनेक्शन लिया जाए। यदि सरकार गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देती है तो शायद उनको भी रसोईगैस मिल जाएगी। वह फैसले से बेहद खुश हैं। फोटो 29 पीटीएच 19 पी (सिंगल)
योजना को तत्काल लागू किया जाए
डीडीहाट। जेठीगांव के गरीब भूपेंद्र सिंह जेठी का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना स्वागत योग्य है। इससे देश के करोड़ों और इस जिले के हजारों गरीबों को फायदा मिलेगा। वह कहते हैं कि सरकार को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वाली योजना तत्काल लागू कर देनी चाहिए।