फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांखू में अवैध शराब की बिक्री पर लगेगा 35 हजार का जुर्माना

Thu, 12 Feb 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत पांखू सेरा में अवैध शराब की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं ने खुली बैठक में प्रस्ताव पास किया कि अवैध शराब की बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से पांखू बाजार में अवैध तरीके से शराब की खुलेआम बिक्री होने से महिलाओं में रोष है। महिलाओं ने इस मामले में अब कमर कस ली है। महिलाओं ने एलान किया है कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पाए जाने पर महिला मंगल दल 35 हजार का जुर्माना वसूल करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह और धार्मिक स्थलों पर शराब का सेवन प्रतिबंधित किया जाएगा।
उनका कहना है कि मजदूरी करने वाले परिवार शराब का दंश झेल रहे हैं। इसके चलते परिवारों में आए दिन कलह और हिंसा हो रही है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी लगातार कमजोर हो रही है। महलाओं ने कहा कि शराब की लत से युवा पीढ़ी नशे की आदी होती जा रही है जो समाज के लिए गंभीर समस्या है।
विज्ञापन

महिलाओं ने दावा किया है कि वह पांखू की ओर आने वाले वाहनों में शराब का पता लगाएंगी और इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बिमला देवी, ग्राम पंचायत लछिमा की प्रधान पूजा पाठक, हेमा देवी, विनीता देवी, कमला देवी, गीता देवी सहित महिला मंगल दल की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें