फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन स्वीकृत करने में घूस लेने का आरोप लगाकर बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गंगोलीहाट में बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
लोन स्वीकृत करने के नाम पर दलालों की मदद से 35 प्रतिशत घूस लेने का आरोप लगाते हुए व्यापार संघ ने यूनियन बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश धानिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा एक दलाल की साठगांठ से लोन स्वीकृत करने के नाम पर घूस ली जा रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित अन्य ऋण के लिए 35 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है। इसमें गरीब और अनुसूचित जाति के युवकों को अधिक फंसाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने और पिछले एक साल में हुए लेनदेन की जांच स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। कहा कि यदि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो गंगोलीहाट बाजार बेमियादी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, उपाध्यक्ष हितेष खाती, महासचिव मनीष बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरेश उप्रेेती, संयुक्त सचिव कृष्णा बोहरा, सुरेश चंद्र, सोनू, कृष्ण सिंह, बहादुर राम, गंगा प्रसाद, रोहित, भगवत, पंकज कुमार, श्याम राम, संजय, कैलाश सिंह, प्रदीप, प्रेमनाथ, नीरज उप्रेती, महेश उप्रेती, अशोक कुमार, दीपक वर्मा आदि शामिल थे।
हम वाउचर के एवज में खाते में रुपयों का स्थानांतरण करते हैं। नकद रुपया नहीं दिया जाता है बल्कि सीधा खातों में जाता है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। - हेमंत पांडेय, शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें