फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद विद्या मंदिर के 35 बच्चों को वायरल

Mon, 31 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
मुनस्यारी विवेकानंद विद्या मंदिर में बच्चों का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 35 विद्यार्थी वायरल से पीड़ित हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य के आग्रह पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने कॉलेज में शिविर लगाकर 210 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी।
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने बताया कि पिछले कुछ समय से कॉलेज में विद्यार्थियों को वायरल की शिकायत होने लगी थी। विद्यालय के 35 बच्चे सोमवार को वायरल की चपेट में आ गए थे। इस पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों से कॉलेज में चिकित्सा शिविर लगाने का आग्रह किया। कॉलेज में आयोजित किए गएशिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, डॉ. उदय प्रताप, डॉ. बृजेश तिवारी, फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सयाना, वीरेंद्र मेहता ने पीड़ित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ साथ विद्यालय के सभी बच्चों को दवाइयां दी गई। उन्होंने बच्चों से इस मौसम में खानपान में विशेष सावधानी बरतने को कहा। बताया कि इस मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इससे बुखार की संभावना बढ़ जाती है। बीमार बच्चों को बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसी शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार दवाओं से सभी बच्चे जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन



वायरल होने पर यह सावधानी बरतें
- दही, मट्ठा का प्रयोग पूरी तरह बंद करें
-पानी को उबालकर पीएं
- बुखार आने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाएं
- बारिश में भीगने से बचें
- हल्का और सुपाच्य भोजन लें
-ज्यादा बुखार हो तो सिर पर ठंडी पट्टी रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें