फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा तिथि आगे ब़ढ़ाने को एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के विद्यार्थियों ने उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी से मुलाकात कर परीक्षा की तिथि आगे बढ़वाने की मांग की है। वहीं, प्राचार्य डीएस पांगती के अनुसार 15 मई से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्राचार्य के अनुसार विवि से सूचना मिलने पर आगामी कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में एसडीएम से मिले विद्यार्थियों ने कहा कि एक महीने से अधिक समय से महाविद्यालय में लोकसभा चुनाव की ईवीएम रखी हुई हैं। महाविद्यालय को स्ट्रांग रूम बनाने से पढ़ाई में व्यवधान हुआ है। कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चली हैं। विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए तैयार नहीं हैं।

कहा है कि चुनाव परिणाम घोषित होने से परीक्षा कराई जाती हैं, तो इससे असुविधा ही होगी। विद्यार्थियों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने छात्रों की मांग पर परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन से बात की। एसडीएम ने कहा कि परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार संपर्क में रहेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में उप सचिव भाष्कर मनौला, चंद्र मोहन पांडेय, निखिल सार्की, महेंद्र देउपा, कमल नगरकोटी, दीपेश महर, सुनील कुमार, पवन पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें