फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति, भंडारे के साथ देवी भागवत संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। भगवती मंदिर देपातल (सिंघाली) में आयोजित देवी भागवत का पूर्णाहुति, भंडारे के साथ पारायण हो गया है। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


देवी भागवत महापुराण के व्यास पंडित पुष्कर राज ओझा ने मुख्य यजमान जगदीश सिंह जेठी, उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी के हाथों यज्ञ संपन्न कराया। ओझा ने कहा कि भागवत के इलाके को सुफल प्राप्त होंगे। महंत परमानंद गिरी ने भागवत की महत्ता पर प्रकाश डाला। यज्ञ संपन्न कराने में पंडित ठाकुर दत्त ओझा, नंदकिशोर ओझा, रमेश चंद्र ओझा, खड़क सिंह जेठी ने सहयोग किया। समापन के मौके पर लोगों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें