राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ की स्वीप इकाई ने विद्यार्थियों को वोट का महत्व बताया। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती की अध्यक्षता, स्वीप कैंपस एंबेसडर डॉ. कमलेश भाकुनी के संचालन में वोट का महत्व शीर्षक पर श्लोगन और भाषण प्रतियोगिता हुई।
स्लोगन प्रतियोगिता में मोनिका जोशी पहले, पारस भट्ट दूसरे, पूर्णिमा पोखरियाल तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में नेहा तड़ागी ने पहला, भावना मिश्रा ने दूसरा, स्वर्णा सक्सेना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. एसके आर्य, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. रूप किशोर द्विवेदी, डॉ. डीबी सिंह थे।