पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनने वाले मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ ही मशीनों को रखने, सीसीटीवी लगाए जाने और तीन लेयर बैरीकेडिंग की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश नोडल अधिकारी बैरीकेडिंग, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीएमजीएसवाई नवीन जोशी को दिए।
उन्होंने चारों विभान सभाओं की ईवीएम और वीवीपैट के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि मशीनों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी पर्याप्त संख्या में आवश्यक स्थानों में लगाए जाएं। साथ ही चारों विधानसभाओं की मतगणना के लिए स्थलों में बैरीकेडिंग, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पिथौरागढ़ तुषार सैनी, पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला आदि मौजूद रहे।