फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चुनाव में छली जाती है डीडीहाट की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की जनता हर चुनाव में जिला गठन के मामले में छली जाती है। कभी भाजपा के कद्दावर नेता और वर्तमान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप डीडीहाट की सीट हमें जिता कर दें। हम आपको ब्याज सहित जिला बनाकर देंगे। जनता को बंधी उम्मीद अब नाउम्मीदी में बदल चुकी है। जनता इस बार राजनैतिक दलों को सबक सिखाने के मूड में है।
विज्ञापन


वर्ष 1998-99 के दौर में डीडीहाट जिले की मांग चरम पर थी। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सभा में जन भावनाओं को भुनाते हुए गर्जना की कि आप हमें डीडीहाट जिता कर दें, हम ब्याज सहित जिला बनाकर देंगे। तब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद बंधी कि अब जल्द ही जिला अस्तित्व में आ जाएगा। तब से लेकर कई राजनैतिक उतार-चढ़ाव आए लेकिन डीडीहाट जिला नहीं बना। प्रदेश की सत्ता पर राज करने वाले भाजपा, कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने भी लोगों को भरोसा दिलाया।

बाद में राजनीति के चलते लोगों की वर्षों पुरानी मांग ठंडे बस्ते में डाल दी जाती। 15 अगस्त 2011 को मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट समेत चार जिलों के गठन की घोषणा की, पर आज तक जिले अस्तित्व में नहीं आ सके। जिले के मुद्दे को चुनावों के समय हर राजनैतिक दल अपने हिसाब से प्रयोग करते हैं। अलबत्ता चुनाव होने के बाद जनता ठगी की ठगी रह जाती है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता रघुनाथ सिंह चौहान का कहना है कि चुनावों में सभी राजनैतिक दल जिले के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि जिला बनने से सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास होता लेकिन राजनैतिक इच्छा शक्ति के अभाव में तंत्र में जन की उपेक्षा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें