फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के ओपन बालक वर्ग का एथलेटिक्स में विशेष प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 10 दिनी प्रशिक्षण में 42 बालक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी देवेंद्र लाल वर्मा ने किया। उन्होंने बालकों से खेल क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बनाने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि बुधवार को बालिकाओं की ओपन फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा।

चयनित टीम 11 से 15 जनवरी तक हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर सब रजिस्ट्रार केएस भाटिया, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, प्रकाश जंग थापा, दिनेश चंद्र पाटनी, जगत सिंह माहरा, अकरम खान, सरोज, लीलावती जोशी, निर्मल किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें