पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत क्षमता निर्माण पर कार्यशाला हुई, इसमें पिथौरागढ़ के साथ ही आसपास के जिलों के विभिन्न विद्यालयों के 41 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का उद्घाटन 161 एमएच के कमांडिंग आफीसर कर्नल राजीव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं का लाभ कैसे विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए, इस पर शिक्षकों का मुख्य फोकस होना चाहिए। प्रमुख वक्ता केंद्रीय विद्यालय चंपावत के प्रधानाचार्य बीडी ओली ने शिक्षकों को अपनी क्षमताओं के बेहतर उपयोग के लिए विभिन्न सुझाव शिक्षकों को दिए।
उन्होंने वर्तमान में दी जा रही शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का परिचय शिक्षकों से कराया। कार्यशाला संचालन में भगवान जोशी, डॉ. गुंजन देवलाल ने सहयोग दिया।