फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 बालिकाओं को दी कन्या धन योजना की एफडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के ब्लॉक सभागार में बुधवार को 64 बालिकाओं को कन्या धन योजना की एफडी दी गई। बालिकाओं के बजाय स्वयं एफडी लेने पहुंचे अभिभावकों को खाली हाथ लौटा दिया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2015-16 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को 50-50 हजार की एफडी दी गई। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट और खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया ने एफडी दी। सहायक खंड विकास अधिकारी आशा मेहता ने स्वयं एफडी लेने पहुंचे अभिभावकों को एफडी नहीं दी और बालिकाओं को भेजने को कहा।

उन्होंने कहा कि विकासखंड में 158 की सूची है, जिनमें से 115 एफडी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि 50 हजार की एफडी वर्ष 2022 में पूरी होगी। बालिकाओं को उस समय 67,675 रुपये मिलेंगे। उन्होंने जिन छात्राओं के बैंक अकाउंट नंबर गलत हैं, उन्हें ठीक कराने को कहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी किशोर पंत, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह, भूपाल आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें