फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के नानसेंम में तेंदुआ दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नानसेंम इलाके में शनिवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। पांच दिन पहले सरस बाजार के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद वन विभाग की टीम इसकी ढूंढखोज में जुटी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले इसे रात में नंदा देवी मार्ग पर प्रेम राम के घर के नीचे स्थित मंदिर के आसपास देखा गया। उसी रात तेंदुए ने सरमोली में भूपेश पांगती के घर से कुत्ते को उठाने का प्रयास किया। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार सक्रियता से लोग दहशत में हैं। वन विभाग के रेंजर पूरन सिंह देउपा ने बताया कि विभागीय टीम की ओर से रात्रि गश्त की जा रही है।

दाफा में भालू ने बकरी को मारा
नाचनी। भालू ने शुक्रवार रात दाफा गांव में नेत्र सिंह के गोठ का दरवाजा तोड़कर एक बकरी और मुर्गी को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें