फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी बहुद्देशीय शिविर में उठी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में राइंका जौलजीबी में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन


शिविर में मुख्य रूप से आर्थिक सहायता, आवास उपलब्ध कराने, शौचालय निर्माण, आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने और मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मुहैया कराने के आवेदन प्रस्तुत किए गए। साथ ही जौलजीबी बाजार में बीआरओ द्वारा सड़क चौड़ीकरण के दौरान टूट रहे भवनों की मुआवजा राशि बढ़ाने की भी मांग की गई। लोगों ने घाटीबगड़ ग्वाल गांव सहित विभिन्न गांवों में झूलते विद्युत तारों को ठीक कराने, प्राथमिक विद्यालय किमखोला में तैनात अध्यापिका समय पर प्राथमिक विद्यालय में उपस्थित न होने की शिकायत की।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युुत विभाग को झूलते तारों को एक सप्ताह में ठीक कराने, जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक को विद्यालय में जाकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जौलजीबी में दवा उपलब्ध न होने, किसानों की फसल का बीमा देने की भी मांग उठी। शिविर में वनराजि परिवारों के सदस्यों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शिविर में कुल 176 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 95 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी गई तथा पांच विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान भाजपा नेता देवी दत्त जोशी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला राधा बिष्ट, लीला बंग्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, एसडीएम राजकुमार पांडेय, सीओ विमल आचार्य, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, जिला शिक्षाधिकारी एके गुंसाई, ग्राम प्रधान दूतीबगड़ कमला चंद, रुकम सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें