फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने सुनी दांतूखेड़ा के आपदा प्रभावितों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/जौलजीबी। प्रभारी जिलाधिकारी वंदना ने जौलजीबी के दांतू खेड़ा के आपदा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम राजकुमार पांडे को नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधान भागीरथी दताल ने जिलाधिकारी को बताया कि खेड़ा के नीचे बह रही गोरी का बरसात में जल स्तर बढ़ने पर गांव के लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। प्रभारी जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल को मनरेगा से शीघ्र रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। गांव के एसएस दताल ने प्रभारी जिलाधिकारी को बताया कि जौलजीबी के पुल से काली गोरी के संगम तक के दो किलोमीटर के दायरे में लगभग एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं।

60 साल पहले सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई ललित कुमार बिष्ट को शीघ्र प्रस्ताव बनाने को कहा। भाजपा नेता हुकुम सिंह बिष्ट, महेंद्र बुदियाल ने भी गांव की समस्याएं बताई। इस अवसर पर एई चंद्रशेखर, जेई एएस दानू, पटवारी जीनत अंसारी, ओमप्रकाश कापड़ी हुकुम बिष्ट, किशन दताल और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें