फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने तल्लाजोहार के प्रभावितों का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने तल्लाजोहार (नाचनी) के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विधायक ने हाल में क्षतिग्रस्त झूलापुल का भी निरीक्षण किया। खतरे की जद में आए मकानों को देखा। उन्होंने कहा कि सरकार को झूलापुल बनाने के साथ ही खतरे की जद में आए नाचनी के आठ परिवारों के मकानों की सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भैंसखाल समेत अन्य गांवों की जमीन लगातार नदी में समा रही है। इस पर दीर्घकालिक योजना बननी चाहिए। पूर्ववर्ती सरकार के निर्देश पर डीपीआर बनी है, उस पर काम आगे बढ़ाया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री के सामने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की दिक्कतों का रखा है।

क्षति पूर्ति की मांग सरकार के सामने रखी है। जिनके मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। उनको भी नाममात्र की धनराशि दी जा रही है, जिससे मकान नहीं बन सकता। कांग्रेस सरकार की तर्ज पर मकान बनाने के लिए कम से कम साढ़े सात लाख रुपये दिए जाने चाहिए। ऐसी मांग सत्ताधारी पार्टी के लोग भी कर रहे हैं। इस दौरान आपदा प्रभावितों ने दिक्कतों को विधायक के सामने रखा। धामी ने कहा सरकार आपदा प्रभावितों की अनदेखी करती तो वह चुप नहीं बैठेंगे। भ्रमण में कांग्रेस नेता जगत महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें