फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदांस क्षेत्र में ओलावृष्टि से खेती पूरी तरह चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा जिला मंत्री लीला बनग्याल ने चौदांस घाटी के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से इन गांवों में खेती पूरी तरह तबाह हो गई है। कई गांवों में बिजली की किल्लत बनी है। उन्होंने पस्ती (सेसा) गांव में रात्रि के भोजन बनाने के दौरान महिला मंगल दल की सदस्यों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


जयकोट, पांगला, सिर्खा, पस्ती, सिर्दांग, हिमखोला, पस्ती के भ्रमण से लौटीं महिला नेत्री ने बताया कि इन गांवों में ओलावृष्टि से गेहूं, जौं, मसूर, मटर, आलू की खेती को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है। सिर्खा, सिर्दांग और जयकोट में पानी की किल्लत है। जयकोट में सड़क निर्माण से कई घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

जयकोट इंटर कॉलेज में केवल 6 शिक्षक, पांगला इंटर कॉलेज में केवल 7 शिक्षक तैनात हैं। पांगला में इंटर की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। जीआईसी माकम कैलाश में भी शिक्षकों की कमी है। इलाके में संचार सुविधा नहीं है। कई दिनों से बिजली की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान बेटियों का संरक्षण करने वाले परिवारों को चिन्हित किया गया है, इन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इलाके की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें