पिथौरागढ़। कॉलेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन (सीटीई) के तहत राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ में चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। पहले सत्र में बीसीए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र कुमार ने एमएस एक्सल विषय पर प्रतिभागियों से विस्तार से चर्चा की।
दूसरे सत्र में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के सूचना एवं तकनीकी विभाग के प्रोफेसर पीसी वर्मा ने एमएस वर्ड के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनकी शंकाओं का समाधान किया। तीसरे और चौथे चरण में प्रतिभागियों ने अब तक मिली जानकारियों का अभ्यास किया। कार्यशाला का संचालन सीटीई समन्वयक डॉ. डीबी सिंह, उप समन्वयक डॉ. डीके मौर्य ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला 16 मार्च तक चलेगी।