फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के आतंक से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटे कुमौड़, जाखनी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लावारिस पशुओं ने आतंक मचा रखा है। लावारिस पशु एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल की मेहनत पर पानी फेर चुके हैं। इससे त्रस्त किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और निजात दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुमौड़, जाखनी की काश्तकार महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि दिन-रात की मेहनत से सीजनल सब्जियों आदि की फसल तैयार की थी। पिछले कुछ दिनों से लावारिस पशुओं के झुंड खेतों में आ रहे हैं। पिछले दिनों कई बार पशुओं को खेतों से भगाया गया।

इसके बाद पशुओं के झुंड ने बृहस्पतिवार रात फिर खेतों का रुख किया और फसल चौपट कर दी। एक दर्जन से अधिक किसानों के खेत बुरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। बार-बार भगाने पर भी पशुओं का झुंड खेतों की ओर रुख कर रहा है। इससे किसानों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। इस दौरान महेश सौन, नीता महर, दीपा महर, तुलसी, रेखा, ललिता, गोविंदी, भागीरथी, कविता, बबीता, गीता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें