फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में घरेलू गैस का धड़ल्ले से प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। होटलों, रेस्टोरेंटों में धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। गैस ऐजेंसी प्रबंधन कार्रवाई के स्थान पर चेतावनी देते दिखाई दे रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग से जहां सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है,
विज्ञापन

वहीं आम उपभोक्ता को गैस नहीं मिल पाती। एजेंसी से मुवानी, थल, गिरगांव, नाचनी, तेजम, क्वीटी क्षेत्र में गैस की सप्लाई होती है। क्षेत्रीय गैस प्रबंधक बच्ची राम आर्या कहते हैं कि होटल व्यवसायियों को घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग बंद करने के लिए कहा गया है। एक माह के बाद यदि होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होते पाया जाता है तो सिलेंडर जब्त कर संबंधित के खिलाफ पैट्रोलियम गैस नियंत्रण आदेश 2001 के खंड 3 ख के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें