फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अब तक दो मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट काम कर रही है। अब तक इस यूनिट ने दो मामले पकड़े हैं, अलबत्ता महिलाओं की तस्करी का कोई मामला अब तक पकड़ में नहीं आया है। इसकी वजह यह है कि नेपाल के जूलाघाट की थाना पुलिस ऐसे संदिग्ध मामलों को भारत में प्रवेश से पहले ही रोक देती है।
विज्ञापन


नेपाल से हर महीने दो-तीन जोड़े भागने का प्रयास करते रहते हैं। नेपाल के जूलाघाट में थाना खुलने के बाद ज्यादा सख्त चौकसी होने लगी है। इस कारण नेपाल से महिलाओं को भगाकर लाने के मामले भारतीय क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाते।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी से अब तक इस यूनिट ने 10 जगह छापामारी की है। नौ जून को नगर के रई मोहल्ले में दो पुरुष, एक महिला और एक पीड़िता को पकड़ा गया। यह लोग यौन अपराध में लिप्त थे। 21 सितंबर को धारचूला में भी यौन अपराध का एक मामला पकड़ा गया। इसमें दो पुरुष, दो महिला और एक पीड़िता को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में एक महिला उपनिरीक्षक, एक पुरुष उपनिरीक्षक, दो कांस्टेबल तैनात हैं। यूनिट को विभागीय वाहन भी मिला है। यूनिट के कार्यालय का काम देखने वाले कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा ने बताया कि यदि किसी थाने से सूचना आती है तो टीम शीघ्र मौके पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें