फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले के दौरान रात दस बजे तक खुलेगा झूलापुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 14 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेले के दौरान भारत-नेपाल को जोड़ने के लिए महाकाली पर बने झूलापुल को रात दस बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। अन्य दिनों झूलापुल शाम छह बजे बंद कर दिया जाता है। मेले में आग की घटनाओं से बचाव के लिए खाने-पीने के होटलों को अलग स्थान पर बनाने का निर्णय लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को जौलजीबी पंचायतघर में हुई मेले की तैयारी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि मेले में सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। उनके माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करें। मेले के दौरान एक एंबुलेंस, फार्मेसिस्ट और चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा। मेले में बिजली, पानी की नियमित सप्लाई की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए जाएंगे। सीडीओ ने कहा कि मेले में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। सीडीओ ने कहा कि मेले को ज्यादा भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा। सरकारी तौर पर मेला 14 से 19 नवंबर तक चलता है, लेकिन व्यापारिक गतिविधियां कई दिनों तक जारी रहती हैं।
विज्ञापन


बैठक में धारचूला के एसडीएम आरके पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, समाजसेवी लीला बनंग्याल, शकुंतला दताल, प्रधान कमला देवी आदि मौजूद थे।

तिब्बत से आयातित सामान पहुंचाने की चिंता
धारचूला। जौलजीबी मेले में तिब्बत व्यापार के समय लाया गया सामान बिक्री होता है, लेकिन अब तक मालपा और नजंग के बीच पैदल रास्ता सही न हो पाने के कारण यह सामान धारचूला नहीं पहुंच पाया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पांच नवंबर तक पैदल रास्ता नहीं सुधरा तो जौलजीबी मेले में सामान पहुंचा पाना कठिन हो जाएगा। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने इस मामले में मंगलवार को एसडीएम को पत्र दिया और रास्ता दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें