फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिमा बनी छात्रसंघ अध्यक्ष, शीला उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली में हुए पहले छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर महिमा डोबाल ने विजय हासिल की है। महिमा ने मनीषा को 92 मतों से हराया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर शीला बोरा ने विजय हासिल की है। इसके अलावा रमेश चंद्र सूंठा सचिव चुने गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव पद के लिए नामांकन न होने से यह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर महिमा डोबाल को 144, मनीषा को 52 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 113 मतों के साथ शीला बोरा विजयी रहीं। प्रमिला को 80 मत मिले। 4 मतदाताओं ने इस पद पर किसी को मत नहीं दिया। सचिव पद पर रमेश चंद्र सूंठा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जगदीश चंद्र निर्विरोध चुने गए।

230 विद्यार्थियों में से 197 ने मतदान किया। प्राचार्य सीडी सूंठा ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न कराने में डा. मुनीश कुमार पाठक, डा. आशीष अंशू ने सहयोग दिया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर, गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें