फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ आज, 7.57 में होगा चंद्रमा उदय

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करवाचौथ का पर्व रविवार को है। करवाचौथ पर चंद्रमा के दर्शन एवं पूजन के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। बिना जल और अन्न लिए होने वाले इस व्रत के साथ चंद्रमा का ही महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को पिथौरागढ़ जिले में चंद्रमा का उदय शाम 7.57 बजे होगा, लेकिन यदि किसी स्थान पर चंद्रमा के सामने कोई पहाड़ी लग जाएगी तो चंद्र दर्शन में देरी भी हो सकती है। जो लोग निचले इलाकों में रहते हैं उनको चंद्रमा के दर्शन के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा।

इस बीच करवाचौथ की खरीदारी शनिवार को भी जारी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा सामग्री, फल, शृृंगार सामग्री खरीदने को बाजार पहुंची थीं। पिछले एक सप्ताह से करवाचौथ की सामग्री बिकने लगी थी। रविवार को भी सामान की बिक्री जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें