फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटखोला गांव में तेंदुए के हमले में महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना के पास कुटखोला गांव में शनिवार शाम तेंदुए ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। ये घटना शाम करीब सात बजे की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र इग्याहरदेवी ले जाया गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी।
विज्ञापन


बताया गया कि कुटखोला गांव की राधिका देवी (55) शनिवार शाम घर के पास ही खेत में काम कर रही थी, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ महिला को घायल करने के बाद भाग चुका था।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से इलाके में तेंदुआ नजर आ रहा है। अब यह आबादी की ओर घुसने लगा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें