फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिंदी दिवस पर जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में कहा गया कि हिंदी में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है। यह भी कहा गया कि हिंदी जितनी ज्यादा बोली जाएगी, उसका प्रचार उतना ही ज्यादा होगा। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने कहा कि हिंदी को वैश्विक भाषा बनाने के लिए उसे तकनीक से जोड़ना होगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक भगवती ने कहा कि हिंदी देश की आत्मा है और इसका विस्तार संस्कारों का विस्तार है। कार्यक्रम आयोजक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि भाषा का प्रयोग ही भाषा का प्रचार है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि हिंदी वृहद रूप से जनमानस को प्रभावित करती है।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश मंत्री ललित शौर्य ने कहा कि हिंदी भारत को चमत्कृत करने वाली भाषा है। गोष्ठी में डा. परमानंद चौबे, डा. पीतांबर अवस्थी, पंकज जोशी, लक्ष्मी आर्या, डा. प्रमोद कुमार, डा. आनंदी जोशी, बीएस बोहरा, ललित भट्ट आदि थे। बाद में काव्य गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें