फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोश्यारी आपदा प्रभावित मालपा के दौरे पर निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीताल के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रविवार को आपदा प्रभावित मालपा को रवाना हो गए। वह पिथौरागढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए गुंजी तक गए। वहां से वह मालपा जाएंगे। कोश्यारी ने बताया कि मालपा में आपदा के बाद हो रहे पुनर्निर्माण के कामों का जायजा लिया जाएगा और भविष्य में सुरक्षा के क्या उपाय हो सकते हैं, इसकी जानकारी केंद्र और राज्य सरकार को दी जाएगी।
विज्ञापन


कोश्यारी ने बताया कि इससे पहले मौसम खराब होने के कारण उनकी पार्टी का कोई नेता मालपा नहीं पहुंच पाया था। अब मौसम थोड़ा सामान्य होने लगा है और आवाजाही की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि मालपा तक पैदल रास्ते का समय पर निर्माण किया जाना जरूरी है, ताकि माइग्रेशन पर घाटियों को आने वाले लोगों को असुविधा न हो। मालपा से होकर ही कैलाश मानसरोवर यात्री भी जाते हैं।

एक समय में मालपा कैलाश यात्रा का पड़ाव था, लेकिन 1998 में यह भूस्खलन के कारण तबाह हो गया। कोश्यारी एक-दो दिन तक क्षेत्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए ठोस योजना बनाई जानी जरूरी है। संचार तंत्र और आवागमन के साधनों का विकास किया जाए, ताकि राहत और बचाव के कामों में कठिनाई न हो। इस बार आपदा के समय संचार तंत्र उपलब्ध न होने और सड़क संपर्क न होने से दिक्कतों का सामना करना। उन्होंने बताया कि तिब्बत सीमा पर लिपुलेख तक बन रही सड़क के निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें