फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 300 एलटी शिक्षक और 20 चिकित्सकों की होगी तैनाती : डॉ. धन सिंह

Thu, 19 Dec 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में 300 एलटी शिक्षकों और अस्पतालों में 20 नए चिकित्सक तैनात होंगे। जर्जर स्कूलों का नवनिर्माण और सुधारीकरण होगा। यह बात शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पिथौरागढ़ में कही। इस दौरान उन्होंने 1479.38 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और 328.52 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पिथौरागढ़ पहुंचे और नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता विभाग की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों का हाल जाना और शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि जल्द ही जिले में 300 एलटी शिक्षकों की तैनाती होगी। जर्जर स्कूलों के सुधारीकरण और नवनिर्माण के लिए बजट की कमी नहीं है। बच्चों के सुनहरे भविष्य और सुरक्षा के लिए गंभीरता से काम होगा।
प्राचार्य डॉ. अजय आर्य ने स्वास्थ्य मंत्री को मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की जानकारी दी। कहा कि वर्ष 2026 तक यहां पहले बैच शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। सरकार जिले के अस्पतालों में शीघ्र 20 नए चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

-
हर ग्रामसभा में बनेगी साधन सहकारी समिति
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषकों को अपने उत्पाद बेचने में आसानी हो इसके लिए हर ग्राम सभा में एक साधन सहकारी समिति बनेगी। उन्नत किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सीमांत जिले में परंपरागत खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आजीविका में वृद्धि करने के साथ ही पलायन रोका जा सकता है।

वनराजि बच्चे हाईस्कूल के बाद शिक्षा नहीं ले पा रहे : डीएम
डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि बलुवाकोट में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले वनराजि बच्चे 10 वीं के बाद शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने वनराजि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए इस विद्यालय में 11 और 12 वीं की कक्षाओं के संचालन का सुझाव दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एसपी रेखा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल आदि शामिल रहे।

शिक्षक विद्यालय के पास निवास करेंगे तो बेहतर होगी शिक्षा
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने शिक्षा मंत्री को सुझाव दिया कि यदि शिक्षक अपनी तैनाती स्थल के विद्यालय के पास निवास करेंगे तो इससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय देने पर विचार किया जाना चाहिए। इस पर मंत्री ने कहा कि शिक्षकों पर ऐसा करने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता। यह कार्य उनकी इच्छा पर निर्भर है। संवाद


बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने वरिष्ठता सूची में प्राथमिकता देने की मांग
पिथौरागढ़। बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कोर्स अवधि में भिन्नता के चलते वे वरिष्ठता सूची से बाहर हो गए हैं। ऐसे में विभाग में उनका चयन नहीं हुआ, जबकि उनके बाद कोर्स के लिए दाखिला लेने वाले नियुक्ति पा रहे हैं। उन्होंने कोर्स में प्रवेश के हिसाब से वरिष्ठता सूची में प्राथमिकता देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में स्तुति, अमित कुमार, पूजा रानी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
योजना लागत लाख में
जीआईसी खोलगांव में कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान लैब 44.07
जीआईसी डम्डे, गंगोलीहाट में रसायन एवं जीव विज्ञान लैब 46.00
जूनियर हाईस्कूल बड़ालू में कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान लैब और पुस्तकालय 61.38
जीआईसी बलुवाकोट में विज्ञान प्रयोगशाला 41.00
जीएमआईसी डोर में साइंस लैब 46.00
राउमावि तल्ला धामी गांव, धारचूला में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष 44.07
जीआईसी भूलीगांव, गंगोलीहाट में रसायन एवं भौतिक विज्ञान लैब 46.00
-
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
योजना लागत
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीपातल में अतिरिक्त कक्षा कक्ष 17.75
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण में अतिरिक्त कक्षा कक्ष 17.35
प्राथमिक विद्यालय दोलीगाड़ में भवन का मरम्मत 19.99
प्राथमिक विद्यालय बेड़ीनाग में भवन का मरम्मत 13.53
एलएसएम परिसर में अकादमिक भवन 894.29
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांगू में चिकित्सालय एवं आवासीय भवन 453.62
प्राथमिक विद्यालय दुदिला में भवन मरम्मत 12.48
प्राथमिक विद्यालय बड़ैत में भवन मरम्मत 15.37
प्राथमिक विद्यालय भलिया में विद्यालय भवन पुनर्निर्माण 35.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें