न्यायालय के आदेश पर कोतवाली धारचूला पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार वारंटी को धारचूला से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जय प्रकाश मौसाल देवधर निवासी के खिलाफ पिथौरागढ़ के न्यायालय में चेक बाउंस के मामले में वाद चल रहा था। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद भी वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
बृहस्पतिवार को सीओ परवेज अली के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह की टीम ने आरोपी को आर्मी स्कूल धारचूला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
टीम में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आन सिंह और कांस्टेबल ललित पांगती मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव का कहना है कि पिथौरागढ़ पुलिस वारंटियों की खोज रही है।