फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज में 30 बालिकाओं का चयन

Sat, 04 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में पहली बार संचालित होने वाले इस शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा छह में 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें चंपावत की नौ छात्राओं का चयन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और बैडमिंटन खेलों के लिए हुआ है।
विज्ञापन

चयनित बालिकाओं को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और बैडमिंटन खेलों के लिए चुना गया है। प्रदर्शन के आधार पर एथलेटिक्स में चंपावत की इशिका जोशी, अंकिता, समाईरा महरा का चयन हुआ है।
बॉक्सिंग में वाहिनी डुंगरिया, वंशिका फर्त्याल, भूमि चयनित हुई हैं। इसके साथ ही बैडमिंटन में जिले से आराध्या वर्मा, भाविका अधिकारी और तपस्या मुरारी ने जगह बनाई है। जिले की इन बालिकाओं के चयन से जिले में खेलों के प्रति उत्साह और गर्व का माहौल है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर 17 जुलाई से प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अन्य जिलों के चयनित खिलाड़ी
एथलेटिक्स में पिथौरागढ़ की खुशी, प्रतीक्षा कार्की, किरण, नव्या, महक और ऊधमसिंह नगर की आरोही, चमोली की वैष्णवी, पौड़ी गढ़वाल की कोमल चौहान और देहरादून की आदिति का चयन हुआ है। बॉक्सिंग में देहरादून की दिव्या बधानी, अंबिका, रीजल और पिथौरागढ़ की भावना, पौड़ी गढ़वाल की सोनाक्षी और अल्मोड़ा की मधु का चयन हुआ है। बैडमिंटन में बागेश्वर की लवली, अल्मोड़ा की गरिमा, देहरादून की रिद्धि, हरिद्वार की ग्रेसी, नैनीताल की भाव्या कबड़वाल और उधमसिंह नगर की सिद्धि पासवान का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें