फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परचून की दुकान से बरामद हुई 295 बोतल शराब

Sun, 04 Feb 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परचून की दुकान से हरियाणा मार्का की 295 बोतल शराब बरामद हुई है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोक सभा चुनाव के लिए शराब एकत्र कर रहा था।
विज्ञापन

जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय और एसओजी प्रभारी हेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में क्वीतड़ में छापेमारी की गई। इस दौरान परचून की दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। टीम ने दुकानदार मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जाजरदेवल थाना में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी शराब को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमा कर रहा था। शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी का कहना है कि चुनावों में शराब की खरीद फरोख्त पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है। ऐसे में कई तस्कर पहले से ही भंडारण शुरू कर देते हैं। इस मंशा को देखते हुए जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें