फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: परिचित बताकर ठगी करने वाले को दिया नोटिस

Sun, 04 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साइबर ठग ने स्वयं को परिचित बताकर एक व्यक्ति से 87,000 रुपयों की ऑनलाइन ठगी कर ली। पिथौरागढ़ पुलिस ने सहारनपुर जाकर आरोपी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


गंगोलीहाट निवासी नाथ लाल वर्मा ने पुलिस में तहरीर दी थी कि उन्हें तीन जून 2023 को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को उनका परिचित बताते हुए उसके पैसे कहीं फंसने की बात कही। इसके बाद फोन करने वाले ने उनके और उनकी बहू के पेटीएम पर कूपन भेजे। कूपन को खोलते ही उनके खातों से 87 हजार रुपये कट गए। इस मामले में पुलिस ने गंगोलीहाट थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में आरोपी वंश पुत्र दिलाराम, निवासीग्राम बंबयाला थाना रामपुर,जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को उसके घर से पुलिस हिरासत में लेकर धारा- 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस दिया। उसे समय से न्यायालय में पेश होने की हिदायत दी है। संवाद
.................
नशे में वाहन चलाने पर चार गिरफ्तार, वाहन सीज
पिथौरागढ़। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों के वाहन सीज कर दिए गए हैं।
कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में एसआई जावेद हसन और महिला एसआई बबीता टम्टा के नेतृत्व में शराब के नशे में वाहन चलाने पर हिमांशु कुमार, सुरेंद्र सिंह, राहुल लोहिया, मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। चारों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 77 वाहन चालकों के विरुद्ध एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

..................

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर किया चालान
पिथौरागढ़। किराएदारों का सत्यापन नहीं करने पर धारचूला पुलिस ने कालिका निवासी एक मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
...............
अराजक तत्वों ने तोड़ा कार का शीशा

चंपावत। देवीधूरा क्षेत्र के ग्राम भैसर्क में अराजक तत्वों ने ऑल्टो कार का शीशा तोड़कर कागजात चोरी कर लिए। पीडि़त चितरंजन ने बताया कि तीन फरवरी को वह अपनी कार ऑल्टो संख्या यूके 04 टीबी 3891 सड़क पर खड़ी कर घर चला गया था। सुबह कार का पिछला शीशा टूटा मिला। अराजक तत्व कार से जरूरी कागजात चुरा ले गए। उन्होंने देवीधुरा चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें