फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 तक प्रचार सामग्री खुद हटा लें

Fri, 23 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम डा. सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने राजनैतिक दलों के नेताओं से कहा है कि वह 26 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर लगाई गई अपनी प्रचार सामग्री, पोस्टर, बैनर को खुद हटा लें। उसके बाद प्रशासन इस सामग्री को हटाने का सारा खर्चा संबंधित व्यक्ति से वसूलेगा। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। किसी पेड़ पर यदि प्रचार सामग्री, बैनर लगा मिलेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने सभी रिटर्निंग आफीसर से कहा कि वह अपने स्तर से भी राजनैतिक दलों की बैठक लें और चुनाव आयोग के नियमों की जानकारी दें। निर्वाचन के लिए गठित निगरानी टीम एवं उड़नदस्ता टीम को जीपीएस सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा और निर्वाचन के कामों को संचालित करने के लिए जिला मुख्यालय में जल्द ही कंट्रोल रूम खोला जाएगा। कंट्रोल रूम में लगातार कर्मचारी ड्यूटी देंगे। उन्होंने निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी बीपी कांडपाल से कहा कि वह दायित्वों का सही तरीके से निर्वाह करें।

इसके अलावा डीएम ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, मतदाता सूची में नामों को शामिल करने, हर विभाग के कर्मचारी का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडे, आरके पांडे, मनुज गोयल, वैभव गुप्ता समेत सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें