फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 26 बालिकाओं ने छात्रवृत्ति के लिए किया प्रतिभाग

Tue, 28 Jul 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय बालिका वर्ग की ट्रायल हुई। इस दौरान 26 बालिकाओं ने छात्रवृत्ति के लिए दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ से 14 आयु वर्ग की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बालिकाओं ने 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, ब्रॉड जंप, मेडिसिन बाल, शटल रन, फॉरवर्ड बैंड, रिच आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
यहां शिक्षक प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, मनोज कलौनी, रमेश चंद्र, कमलेश महरा, नरेश जोशी, जीवंती कोहली, नरेंद्र रावल, ललित कुमार आदि थे। संवाद


...................................................
छात्रवृत्ति योजना : स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70 बालकों ने खेल प्रतिभा दिखाई

टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की नगर पालिका स्तरीय प्रक्रिया ने 70 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




प्रशिक्षक सूरज पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता के आधार पर की गई। बालकों ने 600 मीटर, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल, शटल रन आदि प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया में शिक्षा विभाग की ओर से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, देवेंद्र खड़ायत और खेल विभाग से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें