फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मतदान केंद्रों में दो-दो ईवीएम भेजेंगे

Thu, 12 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के 25 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पोलिंग पार्टी को दो-दो ईवीएम दी जाएंगी। यह सभी मतदान केंद्र सड़क से चार किलोमीटर से ज्यादा पैदल दूरी पर हैं, यदि किसी कारणवश एक ईवीएम में खराबी आ जाए तो तत्काल दूसरी ईवीएम को चालू किया जाएगा और मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्रों के लिए यह व्यवस्था की गई है कि पीठासीन अधिकारी दो ईवीएम लेकर जाएगा। इन मतदान केंद्रों में धुर्चू, धामीगौड़ा, गाड़गांव, भेटासेरा, उड़ाई, चनौली, आणागांव, अमाली, बजानी, बारमो, पत्थरकोट, कौली, गराली, जमतड़ी, सौगांव, लधड़ा, मनकोट, दोबांस, काणाधार, ख्वांकोट, रणुवा, बथोली, कूटा कन्याल, चामा और पमस्यारी शामिल हैं। ज्यादा दूर के मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी एक ही तैनात होगा।

पिथौरागढ़ के नौ मतदान केंद्रों पर भी ऐसी व्यवस्था रहेगी 
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नैनीभनार, कनारीपाभै, पापला, सिलिंगया, हल्दू, सेल, मेल्कू, क्वारबन और तड़ेमिया में भी पोलिंग पार्टी को एक-एक अतिरिक्त ईवीएम दी जाएगी। यह मतदान केंद्र भी चार किलोमीटर से ज्यादा पैदल रास्ते पर स्थित हैं। ज्यादा दूर के मतदान केंद्र में एक ही सेक्टर मजिस्ट्रेट काम देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें