फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल खातपोली में 25 दिन से लटके ताले

Thu, 28 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
स्कूल में ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुम्मा ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल खातपोली में 25 दिन से ताले लटके हैं। विद्यालय में तैनात एकमात्र अध्यापिका के मेडिकल अवकाश पर चले जाने से यह समस्या पैदा हुई है। शिक्षा विभाग अब तक विद्यालय खोलने के लिए किसी दूसरे शिक्षक का इंतजाम नहीं कर पाया है। लोगों ने इस मामले में बृहस्पतिवार को एसडीएम एसके पांडे को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली 16 छात्राएं घर बैठने को मजबूर हैं। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से तत्काल खापतोली स्कूल में शिक्षक भेजने और पढ़ाई शुरू करने को कहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तीन दिन के भीतर शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती है तो तहसील मुख्यालय में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, विशन सिंह धामी ने कहा कि यदि विद्यालय में स्टाफ पूरा होता तो किसी शिक्षक के मेडिकल पर चले जाने के बाद कम से कम विद्यालय के बंद होने की नौबत नहीं आती। बार-बार मांग करने पर भी स्टाफ नहीं भेजा जा रहा है। अब तो विद्यालय ही बंद हो चुका है। इन लोगों ने बताया कि 25 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने 26 जुलाई से विद्यालय खोलने का आदेश दिया था, लेकिन विद्यालय नहीं खुला। पता चला कि शिक्षा विभाग इस विद्यालय के लिए शिक्षक का इंतजाम नहीं कर पाया है।

जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा और भाजपा नेता बीडी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 25 दिन से विद्यालय का बंद रहना शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी से तत्काल विद्यालय में शिक्षक भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें