फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

246 पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 09 Apr 2019 11:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रवानगी से पहले पर्ची का मिलान करते पोलिंग कर्मी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों से 215, चंपावत की दो विधानसभा से 31 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले अधिकारियों की ओर से मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग कराई गई। चारों विधान सभा क्षेत्रों के शेष 361 केंद्रों के लिए मतदान पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को पिथौरागढ़ से 36 पोलिंग पार्टियां, डीडीहाट से 81, धारचूला से 92 और गंगोलीहाट से छह पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सभी मुख्यालयों में मतदान पार्टियों और केंद्रों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों की ब्रीफिंग कराई गई। चुनाव सामग्री मिलने के बाद पोलिंग ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया।

इसके बाद कर्मचारी वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व आठ अप्रैल को धारचूला से रवाना हुई नामिक और कनार सहित दूरस्थ की सभी 11 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। अधिक पैदल होने से नामिक की पोलिंग पार्टी को बागेश्वर जनपद के गोगिना गांव में जबकि कनार की पोलिंग पार्टी को बरम में रुकना पड़ा था। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रवाना हुई सभी 215 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। चारों विधान सभा क्षेत्रों से शेष 361 पोलिंग पार्टियां बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें