झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में भारत से अवैध रूप से पहुंचाई गई बीड़ी के 232 बंडल पकड़े। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता सूरज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दशरथ चंद नगरपालिका-6, घुमापिपल में एक बाइक सवार को रोका।
तलाशी लेने पर बाइक के पीछे रखी पेटी में भारतीय बीड़ी के 232 बंडल मिले। मौका पाकर आरोपी बाइक चालक फरार होने हो गया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी का जल स्तर कम होने से तस्कर टायर ट्यूब के सहारे अवैध तरीके से सामान की तस्करी कर रहे हैं। बताया कि बीड़ी को जब्त कर महाकाली भंसार कार्यालय झूलाघाट को सौंप दिया है। संवाद