फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को सूचना संप्रेषण तकनीक में दक्ष बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ के बीएड विभाग में शिक्षा में सूचना संप्रेषण तकनीक(आईसीटी) का अनुप्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा.डीएस पांगती ने किया। उन्होंने आईसीटी को शिक्षा की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए भावी शिक्षकों को आईसीटी में दक्ष बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन


इतिहास विभाग के डा.बीएम पांडेय ने आईसीटी अनुप्रयोग के महत्व पर प्रकाश डालते वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा स्थापित करने के लिए शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित होकर कक्षाओं में प्रयोग करना होगा। जंतु विज्ञान के डा.शंकर मंडल ने इंटरनेट एवं मॉस मीडिया का आनंददायक अधिगम के लिए आवश्यक बताया। डा.बृजेश सिंह ने शिक्षा के प्रबंधन में आईसीटी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में शिक्षा में मास मीडिया, शिक्षण अधिगम में तकनीक का अनुप्रयोग, शिक्षा तकनीकी एवं अधिगम, सोशल मीडिया एवं शिक्षा, इंटरनेट, वीडियो गेम्स और शिक्षा, एजुकेशनल रिसोर्स का निर्माण करना, ओपन एजुकेशनल रिसोर्स और दूरस्थ शिक्षा पर व्याख्यान दिए गए। बीएड प्रशिक्षु तनूजा टम्टा और सौरभ गिरी के संचालन में आयोजित कार्यशाला में संयोजक डा.अरुण कुमार चतुर्वेदी, बीएड विभागाध्यक्ष डा.माया जोशी, डा.डीके, डा.डीबी सिंह, डा.पूजा भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें