फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें सभी विभाग:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मानसून काल मानसून काल के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए सभी विभागों से तैयारियों के साथ रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए 24 घंटा कार्मिकों की तैनाती करने और उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर विभागों के साथ बैठक कर आपदा तैयारियां की समीक्षा करने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर तैयार कर जिला आपदा परिचालन केंद्र में उपलब्ध कराने और अधिकारियों से अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट कराने के निर्देश दिए। 13 मई को तहसील स्तर पर प्रत्येक कार्मिकों को रेडियो वायरलैस का प्रशिक्षण देने को कहा। सड़क मार्गों में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर अभी से इन स्थानों में सड़क मार्ग खोलने की तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने आपदा के दौरान बंद होने वाले ग्रामीण पैदल मार्गों, पैदल पुलिया को बंद की स्थिति में तत्काल खोले जाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा। इसके अलावा प्रत्येक तहसील स्तर पर चार आश्रय स्थल स्थापित करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को नवंबर तक का गोदामों में खाद्यान भेजने को कहा। वहां एडीएम आरडी पालीवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट सौरभ गहरवाल, एसडीएम तुषार सैनी, केएन गोस्वामी, मुख्य कोषाधिकारी डा.पंकज शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक रेडियो संचार बीसी तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी बबली भारती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें