फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सेवा ठप होने के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के खुमती क्षेत्र में विगत 25 दिनों से मोबाइल फोन की सेवा ठप होने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


संचार सेवा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सड़क पर उतरे लोगों ने कहा है कि खुमती क्षेत्र में 3 फरवरी से मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे हैं। मोबाइल फोन सेवा ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। मोबाइल नेटवर्क न होने से करीब 1800 की आबादी दिक्कत में है। कई बार संचार सेवा दुरुस्त करने का मामला उठा दिया गया है लेकिन संचार कंपनियां इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।

संचार सेवा भंग होने से लोग नेपाली संचार सेवा का उपयोग करने पर मजबूर हैं। इसमें लोगों को आर्थिक चपत लग रही है। कहा है कि संचार सेवा जल्द बहाल नहीं हुई तो संचार कंपनियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के साथ ही उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी संचार कंपनियों की होगी। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मान सिंह, सुंदर सिंह, किशन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें