फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में विज्ञान प्रदर्शनी, बाल मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने विद्यार्थियों को सफाई का महत्व बताया। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विद्यालय पहुंचे पंत का जोरदार स्वागत किया गया।

स्कूल की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाल मेले में गृह उत्पादित वस्तुओं का स्टाल लगाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भवानी लाल वर्मा, नारायण धपोला, प्रबंधक बीएस मेहता, प्रधानाचार्य नरेश आर्या, शहबाज हुसैन, देवेंद्र सिंह महरा, आयशा सिद्दीकी, ज्योति भंडारी, शोभा आर्या, हेमवंती पंत, अंजना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें