फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों ने घर-घर जगाना है, ऊर्जा को बचाना है, जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में रैली का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। जूहा मंडप, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, सोरवैली, एलडब्ल्यूएस भाटकोट के छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से घंटाकरण, बैंक रोड, सिल्थाम तिराहा, गांधी चौक, सिमलगैर तक रैली निकाली। बाद में पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में रावत ने ऊर्जा की बचत के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान बीते दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। मंडप स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना पेश की। संचालन शिक्षक हरीश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी, ईओ पालिका दीपक कुमार, परियोजना निदेशक उरेडा एके शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी, राकेश पांडेय, प्रेम सिंह धामी, विक्रम नेगी, भुवन पांडेय, रेनू कुंवर, प्रीति वर्मा, ज्योति ओबेराय, उमेश पुनेठा, सुनील कुमार, पवन खाती, विक्रम दिगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें