फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र सिंह और निकिता ने जीती 21 किमी की मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था और रं यूथ फोरम की ओर से झयंगमोथन (दौड़) हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी, पर्वतारोही शीतल राज, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैलाश रावत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेत्र कुंवर ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


21 किमी की हाफ मैराथन तहसील से छारछुम तक हुई, इसमें पुरुष वर्ग में चंद्र सिंह दिगारी ने पहला, हरीश नेगी ने दूसरा, दीपक मेहरा ने तीसरा, खड़क सिंह ने चौथा, महेश सिंह ने पांचवां स्थान पाया। महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की निकिता बिष्ट प्रथम, अल्मोड़ा की रीता बिष्ट दूसरे और बबीता तीसरे स्थान पर रही।

कलावती रौंकली ने चौथा, अमृता ने पांचवां स्थान पाया। हाफ मैराथन में ही रं समुदाय वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग में लक्ष्मण बोनाल और कलावती रौंकली ने पहला, दीपक मारछाल, कृतिका कुटियाल ने दूसरा, सोहन दरियाल, बिन्नी कुटियाल ने तीसरा, कैलाश नगन्याल, मेगा फकलियाल ने चौथा और भवान बोनाल, कोमल बुदियाल ने पांचवां स्थान पाया। बच्चों की दौड़ के बालक वर्ग में कुलदीप गर्ब्याल, शिवम बनंग्याल, योगेश बिष्ट, जोनाथन, अर्जुन और बालिका वर्ग में आयशा, रवीना धामी, उपासना बिष्ट, संगीता, अनुष्का विजयी रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रेट धारचूला रन छह किलोमीटर, रन फॉर फन 100 मीटर और सीनियर सिटीजन महिला, पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी की। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण सीनियर सिटीजन वर्ग की महिलाओं और पुरुषों की दौड़ रही। आयोजन में रं कल्याण संस्था इकाई धारचूला के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, देवकृष्ण फकलियाल, मोहन ततवाल, रितेश गर्ब्याल ,पूरन ग्वाल, दिनेश चला सहित स्वयंसेवियों और नमामि गंगे, निर्मल उत्तराखंड और उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि विभाग ने सहयोग किया।

रं संस्था ने थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, जवानों और मेडिकल टीम का सहयोग करने पर आभार जताया। यूथ फोरम के संरक्षक योगेश गर्ब्याल ने बताया कि नगर पालिका और संस्था के युवा आगामी तीन दिन नगर में सफाई अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें