फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा घाटी से पॉलिथीन लेने दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पंचाचूली की गोद में बसे दारमा घाटी के 14 गांवों को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए गूंज संस्था का एक दल रवाना हो गया है। दल के सदस्य सभी गांवों में ग्रामीणों से वार्ता कर क्लीन हिमालया की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


संस्था के राज्य समन्वयक शैलेश खर्कवाल ने बताया कि दारमा घाटी बेहद खूबसूरत है। पंचाचूली दर्शन का जो भव्य रूप यहां से दिखाई देता है वह किसी अन्य क्षेत्र से नहीं दिखाई देता। कहा कि इसकी कुदरती छठा को बचाए रखना समाज के सामने एक चुनौती है। बताया कि दल दारमा से पॉलिथीन लाने के लिए जा रहा है। दारमा के प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए दल में शामिल सदस्यों को एक-एक जोड़ी स्नो बूट दिया गया है।

सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि पॉलिथीन को गांवों के लोग जमा कर रहे हैं। उसे एकत्र कर पिथौरागढ़ लाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि धारचूला नगर पालिका परिषद को पिथौरागढ़ तक पॉलिथीन लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें