फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा को अब देश की जनता के दुख-दर्द से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने देश की जनता को 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए हैं।

रसोई गैस से दाम चार साल में दोगुने हो गए हैं। पेट्रोल, डीजल के दाम सौ रुपया लीटर पहुंचने वाले हैं। सब्जी, अनाज के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। इस दौरान युकां के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, आनंद धामी, योगेश नगरकोटी, प्रदीप महर, दक्ष चौहान, कमलेश कसन्याल, करन सिंह, दिनेश कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें