फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उप प्रभागीय वनाधिकारी बेड़ीनाग मुरली मनोहर भट्ट ने मंगलवार को मुनस्यारी तहसील के राजस्व ग्राम गोपालबाड़ा, मतियाली, जुदुक एवं दियावल्ला का भ्रमण किया। इस दौरान पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सरकार जनता के द्वार, प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने दैवी आपदा से पैदल मार्ग, बटिया, आवासीय भवनों में दरार, पाइप लाइन, विद्युत लाइन की क्षति के बारे में बताया। ग्राम प्रधान खसियाबाड़ा बसंती देवी एवं ग्राम प्रधान दरांती भगत बिष्ट ने बताया कि दैवी आपदा से हुई क्षति की सूचना आपदा कंट्रोल रूम एवं एसडीएम कार्यालय में भी दर्ज कराई गई है।

गांव के मदन लोहनी ने उप प्रभागीय वनाधिकारी को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वन विभाग के देवेंद्र कुमार, शुभम पाठक, कैलाश पांडे, दया पांगती, त्रिलोक राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी नारायण बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें