फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से तीन पड़ावों में डंप पड़ा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से भारत-चीन व्यापार के लिए तकलाकोट जाने वाले व्यापारियों का लाखों का सामान पड़ावों में डंप हो गया है। कांग्रेस ने प्रशासन से यात्रा मार्ग शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


दो जुलाई को आई आपदा से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा पुल भी बह गए थे। इससे भारत-चीन व्यापार के लिए चीनी मंडी तकलाकोट जाने वाले व्यापारियों का अधिकतर सामान नजंग, लखनपुर, मालपा में डंप पड़ा है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि डेढ़ माह बाद भी क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली जा रही है।

हेली सेवा के भरोसे सात गांवों को छोड़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मार्ग शीघ्र नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगले माह से व्यास घाटी में पूजा होती है। इसे देखते हुए हेली सेवा बढ़ाने की मांग भी की है। ज्ञापन भेजने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर दानू, कैलाश रावत, नृप गर्ब्याल, रामू रौंकाया, लक्ष्मी रायपा, मोंटी देवी, भागेश्वरी देवी, अंजू रौंकली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें