फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बजे बाद डॉक्टर ने नहीं देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने दो बजे बाद लाइन में खड़े मरीजों को देखने से इनकार कर दिया। इससे 50 किमी दूर मुवानी से आए बुखार और सांस के तीन मरीज परेशान हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने अस्पताल पहुंचकर पीएमएस के समक्ष नाराजगी जताई। इसके बाद मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को दिगरा मुवानी से आई जानकी देवी, होशियार सिंह और गीता ने बताया कि वह लोग सुबह 11.30 बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पर्ची काटने के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगे रहे। दो बजते ही डॉक्टर अपने चैंबर से उठकर चले गए। जानकी देवी और गीता बुखार से पीड़ित थीं, जबकि होशियार सिंह को सांस की परेशानी थी। जांच नहीं होने के कारण तीनों बाहर बेंच पर बैठे रहे।

बाद में किसी ने इसकी सूचना डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल को दी। इस पर चुफाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीएमएस डॉ.खड़ायत के समक्ष इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज की उम्मीद में मरीज आते हैं। घंटों लाइन में खड़े मरीजों को चिकित्सकों ने निर्धारित समय के बाद भी नैतिकता के आधार पर देखना चाहिए। विधायक ने पीएमएस के समक्ष अस्पताल की अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। इसके बाद 50 किमी दूर से आए मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें